कांग्रेस इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल पहुंचे बक्सर, मंदिरों में टेका माथा
कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को बक्सर लोकसभा से चुनाव लडने की किया मांग




न्यूज विजन। बक्सर
रविवार को बिहार दौरा पर आए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल जिले की जनता की मांग को देखते हुए हम सभी के नेता राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा में आते ही बक्सर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आए। जिसमें अपने गुरु दरबार छोटका राजपुर के लिए निकले रास्ते में मां कामाख्या देवी का दर्शन कर बक्सर में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर सत्येंद्र ओझा और साथ में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एआईसीसी द्विवेदी दिनेश और अन्य कार्यकर्ताओं ने जिले में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां की स्थिति से अवगत कराया। राहुल गांधी को बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मुहिम को तेज करते हुए यहां के लोगों का मन की बात आकलन करते हुए देश की उन्नति और प्रगति प्रभु श्रीराम की ज्ञान का भूमि जो ज्ञान का भंडार बक्सर से प्राप्त हुआ इस बक्सर के महान तपोभूमि पावन भूमि से अगर राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो देश में एक मजबूत संदेश जाएगा इस पर बहुत जोर दिया गया। डॉ• सत्येंद्र ओझा और द्विवेदी दिनेश और उनके साथियों द्वारा इस महत्वपूर्ण चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए निवेदन करते हुए जायसवाल से कहा कि आप राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारी बात राहुल गांधी, और खरगे जी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तक पहुंचाने का काम कीजिए। अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं तो यह सत्येंद्र ओझा बोले कि मैं अपना घर तक उनको देने के लिए तैयार हूं। स्वामी नाथ जायसवाल उनको आश्वस्त करते हुए बोले कि यह आपकी पूरी बात राहुल गांधी संदेश वाहक तरह मै पहुंचाने का काम करूंगा। इस पावन भूमि पर राहुल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को न्योता भी भेजूंगा। ताकि यह भूमि तपोभूमि है जहां विश्वमित्र ने प्रभु श्रीराम को ज्ञान दिया था। उसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को डॉक्टर सत्येंद्र ओझा और उनकी पूरी टीम के साथ रामेश्वर महादेव का दर्शन कराया गया और उनसे देश में एकता और अखंडता भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करने के लिए और हो रहे देश में मणिपुर जैसे घटना पर शांति का अपील करते हुए मत्था टेकते हुए जायसवाल ने कहा कि देश में अमन-चैन और सुख शांति बना रहे देश उन्नति और प्रगति करें और देश में आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और तब जाकर देश के युवाओं का कल्याण मजदूरों की बात और किसानों के हक की लड़ाई राहुल जी के नेतृत्व में लड़ी जाएगी। सभी देशवासियों को गुरु पूर्णिमा और आने वाले सावन का बधाई देते हुए जयसवाल ने बिहार को खुशहाल और उत्तम विकास का मार्ग आगे बढ़ाते हुए 2024 में कांग्रेस की सरकार बनाने का अपील किया। उक्त कार्यक्रम में बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष अजय ओझा, ईशान त्रिवेदी , अरविंद पांडे, निशांत कुमार , वार्ड 33 के वार्ड काउंसलर संतोष उपाध्याय, दीपक सिंह, मोहम्मद रोशन, वसीम अहमद रमेश राम ,दयानंद पासवान अमरनाथ पाठक अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थिति रहे।

