OTHERS

उत्तर प्रदेश गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुए जिले के विकास राज 

खेल जगत से जुड़े सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मिला सम्मान 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

खेल जगत से जुड़े और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जिले बॉक्सिंग खिलाडी विकास राज को उत्तरप्रदेश गौरव रत्न सम्मान2023 से सम्मानित किया गया।  जिसके बाद बक्सर पहुंचने पर विकास राज को खेल से जुड़े लोगो ने बधाइयाँ दी है।

 

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चौसा नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधि सह बॉक्सिंग खिलाडी विकास राज ने बताया की शनिवार को उत्तरप्रदेश वाराणसी काशी क्षेत्र पड़ाव स्तिथ सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के एम.एफ. हॉल में आयोजित उत्तरप्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा उत्तरप्रदेश गौरव रत्न 2023 सम्मान समारोह किया गया था। जिसके संयोजक वाराणसी के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा थे। कार्यक्रम के दौरान खेल जगत और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु अंतरास्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी सह उपचेयरमैन नगर पंचायत चौसा प्रतिनिधि विकास राज बॉक्सर को उत्तरप्रदेश गौरव रत्न सम्मान2023 से सम्मानित किया गया।  समारोह में वाराणसी डिप्टी कमिश्नर व चंदौली डिप्टी एसपी प्रवीण कुमार, दीनदयाल उपाध्याय नगर आरपीएफ प्रभारी पी.के.रावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ संतोष कुमार व कई अन्य प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

 

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात् बक्सर पहुंचने पर माँ सरस्वती कोचिंग डायरेक्टर धीरज उपाध्या,द ए आर सी स्कूल सरफराज खान, पप्पू शेख, अरुण पहलवान, राजू खरवार, रबिस जायसवाल, श्याम जी चौरसिया, विनय केशरी, आस्था हॉस्पिटल डायरेक्टर वीके शर्मा, सोनू दुबे, नगर पंचायत वार्ड पार्षद संघ के सदस्य अशोक सिंह, हृदय यादव, काजू मिश्रा, दिनेश यादव, गोलू दुबे, महेंद्र पांडेय, चन्दन चौधरी, रिजवान खान, शैलेश सिंह, आनन्द रावत, रामबाबू कुमार, छोटेलाल, महादेव राम समेत अनेको लोगो ने बधाइयाँ दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button