जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस क्षेत्र को संवारने का कार्य किया हूँ, आप सभी का पुनः आशीर्वाद चाहिए : निराला



न्यूज़ विज़न। बक्सर
रविवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के ईटाढी प्रखण्ड अंतर्गत अतरौना पंचायत में क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता हरपुर जलवासी पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ने किया तथा संचालन जदयू ईटाढी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 202, राजपुर विधानसभा (सु.) क्षेत्र के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे।








बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री निराला ने कहा कि “माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बिहार में जो विकास कार्य हुए हैं, वे काबिले-तारीफ हैं। विशेषकर राजपुर विधानसभा में मेरे कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को जनता आज भी याद करती है। हमने हमेशा जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस क्षेत्र को संवारने का कार्य किया। जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें भी आपके आशीर्वाद से मैं ही पूरा करूँगा।” उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि “आप सभी के आशीर्वाद और पहल पर ही आज मैं आपके बीच खड़ा हूँ।”




कार्यक्रम में सैकड़ों सामाजिक एवं राजनीतिक साथियों की उपस्थिति रही। जिसमे बलिराम कुशवाहा (हम पार्टी जिलाध्यक्ष), पूर्व मुखिया ज्योति प्रकाश कुशवाहा, पूर्व मुखिया अजय कुशवाहा, पूर्व मुखिया गुरु दयाल कुशवाहा, सरपंच मनोज कुशवाहा, पूर्व सरपंच रमेश कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुशवाहा, हरे राम कुशवाहा (पैक्स अध्यक्ष), धर्मेंद्र कुशवाहा (पूर्व पैक्स अध्यक्ष, देवरिया), सुदर्शन कुशवाहा (पैक्स अध्यक्ष), शक्ति कुशवाहा (पैक्स अध्यक्ष), सोनू कुशवाहा, हरे राम कुशवाहा, विजय कुशवाहा, बिहारी कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा, मदन कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, श्रीकांत कुशवाहा, मनोज कुशवाहा उर्फ लोहा सिंह कुशवाहा, जितेंद्र सिंह (राजपुर विधानसभा प्रभारी), विमलेन्द्र कुमार बब्लू (राजपुर प्रखण्ड प्रभारी), टूना राम (अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), अनिरुद्ध तिवारी, विजय राम, जयप्रकाश राम आदि सम्मानित लोग शामिल रहे।

