सिकरौल बक्सर मुख्य नहर में भभुअर गांव के पास मिली बोरे में बंद महिला की लाश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा विस्तृत जानकारी, नहर किनारे आसपास के गांव में हो रही है पुछताछ




न्यूज विजन । बक्सर
मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के समीप नहर में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। वही आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बजार गर्म हाे गया। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस काे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक महिला के पहचान काे लेकर प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह भभुअर गांव के समीप किसान खेताे में कार्य कर रहे थे। उसी दाैरान सिकराैल-बक्सर नहर में एक बाेरा में महिला का शव देखा गया। किसानाें ने हल्ला किया ताे आसपास के गांव के लाेग माैके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। महिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से बाेरे में डाल नहर में फेंक दिया गया हाेगा। पुलिस आसपास के थाना में शव की सूचना भेज दी है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीबन 30-35 वर्ष के करीब बताया जा रहा है। महिला मध्यमवर्गीय परिवार की लग रही है। ग्रामीणाें ने अशंका जताई की महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना काे अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पाेस्टमार्टम के बाद ही माैत के कारणाें की सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस नहर क्षेत्र से सटे सभी थाना में मृतका का फाेटाे भेज चुकी है।
नहर से सटे गांवाें में हाेगी पूछताछ :








नहर में महिला के शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नहर से सटे गांवाें में जांच शुरु कर दी गई है। सभी थाना के चाैकीदाराें काे सूचित कर दिया गया है। गांव में गुप्त रुप से किसी महिला के गायब हाेने का पता लगाया जा रहा है।
साेशल मीडिया का ले रही है सहारा


मृतक महिला के पहचान काे लेकर पुलिस साेशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। पुलिस साईबर सेनानी ग्रुप में मृतक महिला के फाेटाे काे साझा कर लाेगाें से पहचान की अपील कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही मृतका का पहचान कर लिया जाएगा।
क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाने के थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शव काे बरामद किया गया। मृतक महिला के पहचान काे लेकर प्रयास किया जा रहा है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट मिलने के बाद घटना की सच्चाई सामने आ सकती है।

