CRIME

लिट्टी मुर्गा पार्टी के दौरान आपस में हुआ अनबन, चली गोली, एक घायल

न्यूज विजन | बक्सर

नगर थाना क्षेत्र के आई टी आई मैदान के समीप शहर के कुछ युवाओं के द्वारा सावन आने के पूर्व लिट्टी मुर्गा पार्टी रखा गया। पार्टी में किसी बात काे लेकर अनबन हाे गई। अनबन हाेते हुए ताबड़ताेड़ फायरिंग हाेने लगी। करीब पांच से छह राउण्ड फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। फायरिंग में एक युवक काे गाेली लग गई। युवक काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने माैके से छह लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने माैके से दाे राइफल अाैर 18 गाेली बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी काे जेल भेज दिया।
टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के आईटीआई मैदान के समीप शहर के कुछ युवकाें के द्वारा लिट्टी और मुर्गा का पार्टी किया जा रहा था। पार्टी में भाेजपुरी गायक से लेकर डांसर तक माैजूद थे। पार्टी के दाैरान किसी बात काे लेकर बकझक हाेने लगी। बकझक के दाैरान एक युवक के द्वारा राइफल से दनादन फायरिंग किया जाने लगा। फायरिंग के दाैरान एक गाेली मल्लाहटाेली के हरेराम के पुत्र विशाल कुमार काे लग गई। युवक काे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने माैके से जरिगांवा के मुन्ना चाैबे, चुआड के विष्णु पांडेय, घेउरिंया के गाेलु पांडेय, वीर कुंवर सिंह काॅलाेनी के राहुल सिंह, वनसप्तिनगर के शशी पांडेय और मल्लाहटाेली के आशीष कुमार साहनी काे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने माैके से दाे राइफल अाैर 18 गाेली बरामद किया। पुलिस के मुताबिक राइफल लाइसेंसी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि वनसप्तिनगर में पार्टी के दाैरान गाेलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हुआ है। मामले में एफआईआर दर्ज कर छह लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शहर में गाेलीबारी से प्रशासन पर उठे सवाल:
शहर में बेखाैफ तरीके से फायरिंग की घटना से प्रशासन पर सवाल उठ रहे है। शहर के कानून व्यवस्था का भय लाेगाें में नहीं है। पार्टी में लाईसेंसी हथियार से भी फायरिंग करना कानूनन अपराध है। हालांकि पुलिस ने समय रहते छह लाेगाें काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button