तस्वीरों में देखें : राममय हुयी प्रभु श्रीराम की कर्मभूमि बक्सर, रामरेखा घाट पर सवा लाख दिया जलाकर मनाया गया श्री रामलला प्राकट्य उत्सव




न्यूज़ विज़न। बक्सर
रामलला के जन्मभूमि अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां पूरा देश राममय हो गया था वही उनके कर्मभूमि बक्सर में भी पूरा जिला राममय हो गया था गांव गांव, शहर शहर भगवा झंडा से पट गया वही जय श्रीराम के नारा से गूंजता रहा और शाम को पूरा जिला दिवाली की तरह अपने घरो पर दिए जलाये और अतिशबाजी किये।











श्रीराम कर्मभूमि न्यास द्वारा रामरेखा घाट पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की अध्यक्षता में सवा लाख श्री राम ज्योति दीप जलाकर श्री रामलला प्राकट्य उत्सव मनाया गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 22 जनवरी हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान श्रीराम के प्रथम कर्मभूमि पर सभी ने अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा व श्रीराम की आरती की। सभी दीप जलाए। दीपावली मनाई गई। एक दूसरे को सभी ने बधाई दी।
शहर के यमुना चौक पर विशेष प्रकार से भगवान श्रीराम की धनुष एवं तीर से तोरण द्वार बनाया गया था। जो यमुना चौक के आकर्षण में चार चांद लगा दिया था। यमुना चौक से गुजरने वाले हर लोग इस धनुष को अपने मोबाइल में कैद करते हुए भी देखे गए।
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर के नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह आश्रम से एक झांकी का नगर में आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्ति श्रद्धालु शामिल होकर पूरे नगर में भ्रमण किया। वही नगर के राम जानकी बड़ी मठिया रामरेखा घाट में 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। जहां पूरे दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया है।
नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में रोड स्थित दुर्गा मंदिर को काफी सजाया गया है। इसके साथ ही नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के बगल में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकाली गई। शोभायात्रा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया. तथा प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह, अविनाश जयसवाल, विनोद कुमार, बंटी जायसवाल एवं डॉक्टर श्रवन तिवारी के द्वारा स्वागत किया गया तथा लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
शहर के मेन रोड बड़ी देवी स्थान पर भी गोपाल केशरी के देखरेख में पुरे दिन कार्यक्रम चलता रहा और शाम को दीपोत्सव मनाकर प्रसाद वितरण किया गया।

