भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व माधुरी कुंवर छः साल के लिए निष्कासित
पार्टी व सांसद विरोधी कार्य को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय मंत्री ने जारी किया निष्कासन का पत्र





न्यूज विजन । बक्सर
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं माधुरी कुंवर द्वारा पार्टी और सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर लगातार गलत बयान देकर भारतीय जनता पार्टी को कमजोर करने का कुकृत किया है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहते हुए लगातार अश्वनी कुमार चौबे सांसद बक्सर, राज्य मंत्री( भारत सरकार ) तथा बक्सर संगठन को अपने कुकृत से सर्मशार करने की लगातार कोशिश की है। इतना ही नहीं अपने राजनीतिक फायदे के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों तरह के कार्यकर्ताओं को अपने झांसे में लेकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के मकसद से उनका गलत ढंग से प्रयोग किया, जिसके चलते सांसद, संगठन एवं कार्यकर्ताओं के बीच एक राजनीतिक गहरी खाई पैदा करने का भी इन पूर्व जिला अध्यक्षों ने काम किया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी की छबि धुमिल हुई है। इनकी सारी हरकतों को प्रदेश नेतृत्व ने अपने संज्ञान में लिया एवं विगत दिनों इन लोगों से स्पष्टीकरण की मांग की थी इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं को बरगलाकर डुमरांव में माननीय सांसद अश्वनी कुमार चौबे की शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन का कार्य किया गया। जिन लोगों ने यह कृत किया वह अपने फेसबुक पेज के माध्यम से स्वीकार किया है कि किन लोगों के बहकावे में आकर इस घिनौने कृति को अंजाम दिया गया है। इन सारी गतिविधियों को प्रदेश नेतृत्व गंभीरता से लिया और पूर्व जिला अध्यक्षों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पा कर प्रदेश नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर को प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोतम ने पत्र जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

