OTHERS

बरात निकलने से पहले दूल्हा पहुंचा महिला थाना, सोशल मिडिया पर तिलक की तस्वीर देख प्रेमिका पहुंची गुड़गांव से बक्सर 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

दूल्हे का बारात निकलने से पहले पहुंचना पड़ा महिला थाना, रविवार को उसकी शादीशुदा 4 वर्ष के बच्चे वाली प्रेमिका गुड़गांव से बक्सर पहुंच दूल्हे का हवा निकाल दिया। मामला सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गॉव का है।

 

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के एक युवक को गुडगांव में एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया था। वही महिला के अनुसार उससे 2019 से जान पहचान हुयी  और मेरे साथ कई बार संबंध भी बना चुका है। लगभग एक माह पूर्व अपने गांव आया था लेकिन शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था। और फोन करने पर बता रहा था की एक्सीडेंट हो गया है अभी रेस्ट में है।  तभी महिला ने उसका सोशल मिडिया पर तिलक की तस्वीरें देख बक्सर पहुंच गयी। जहा हिन्दू वाहिनी के एक नेता की मदद से पहले जीआरपी में रखा गया जिसके बाद डायल 112 की मदद से महिला थाना पहुंचाया गया।  और शिकायत पर महिला थाना ने बारात निकलने से पहले युवक को थाना बुलाया गया। और दोनों को समझौता करवाने के बाद महिला थानाध्यक्ष द्वारा बॉन्ड भरवा अपने अपने घर वापस भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button