CRIME

पत्नी की हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने दो माह बाद किया गिरफ्तार

सोनवर्षा ओपी में पत्नी के हत्या मामले में पति समेत पांच पर है एफआईआर दर्ज

न्यूज विजन । बक्सर
जिले के सोनवर्षा ओपी क्षेत्र अंतर्गत उसरा गांव में दहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद दो महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को एक विवाहिता का ससुराल में फंदे से शव लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद महिला के मायके वालों द्वारा दहेज के लिए पति और जेठ पर हत्या का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई थी। जेठ को हत्या के एक सप्ताह बाद तो वहीं पति को दो महीने बाद गिरफ्तार किया गया है। हत्या मामले में विवाहिता के पिता ने पति राजू साह, जेठ संतोष साह, सास, ससुर और देवर समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद महिला के जेठ संतोष साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि पति राजू साह उसी समय से फरार चल रहा था।

सोनवर्षा ओपीध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को उसरा गांव में एक विवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलने से मौत की सूचना मिला था। इस मामले में दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button