OTHERS

तेरह इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर का एसपी ने किया पोस्टिंग, संजय कुमार गुप्ता को सिमरी और सुरेश कुमार सिंह बने ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष

न्यूज़ विज़न। बक्सर
एसपी मनीष कुमार द्वारा आगामी लोकसभा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस पुलिस पदाधिकारियों का लगातार फेरबदल किया जा रहा है। इसी कड़ी मंगलवार को एसपी ने हाल ही में दूसरे जिलों से आए तथा वर्तमान में पुलिस केंद्र में ड्यूटी बजाने वाले 13 पुलिस इंस्पेक्टर तथा सात पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों की नई पोस्टिंग की है। सभी नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर अपने नए जगह पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

 

इस सम्बन्ध में एसपी द्वारा जारी पत्र में पुलिस निरीक्षक श्रीनाथ कुमार को पुलिस कार्यालय बक्सर में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह को बक्सर सदर का अंचल निरीक्षक, शशिकांत शर्मा को डुमरांव का अंचल निरीक्षक, ईश्वर चंद्र पाल को पुलिस केंद्र बक्सर में पुलिस निरीक्षक, संजय कुमार गुप्ता को सिमरी थानाध्यक्ष, सुरेश कुमार सिंह को ब्रह्मपुर का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, ओम प्रकाश कुमार को पुलिस केंद्र बक्सर के विधि व्यवस्था का पुलिस निरीक्षक, प्रवीण कुमार को स्पीडी ट्रायल, अरविंद कुमार 3, सौरभ कुमार और रामरतन पंडित को साइबर थाना, संजय कुमार सिन्हा को डीसीआरबी शाखा ( क्राइम इंडिया निर्माण ) तथा राकेश कुमार सिंह को डी आई यू शाखा बक्सर में पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा जिन सात पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी को नई पोस्टिंग दी गई है उनमें मंगलेश कुमार मधुकर को डी आई यू शाखा बक्सर, अरविंद कुमार व संजय कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, सत्येंद्र कुमार सिंह और प्रवेज आलम खां को डेरा ओपी थाना, वशिष्ठ नारायण यादव को राजपुर थाना तथा पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बिहारी पासवान को यातायात थाना बक्सर में पोस्टिंग दी गई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से यह तबादला किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button