एस.वि.एम. बालिका खंड की छात्राएं शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय व जिले का नाम किया रौशन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सीबीएसई बोर्ड में सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइन की छात्रा पारुल वर्मा ने संस्कृत में सौ मेें सौ अंक प्राप्त किया। साथ ही कुल 93% के साथ अंग्रेजी में 98 सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त किया। वही विद्यालय की आस्था पांडे ने 96.6% प्राप्त किया तथा अंग्रेजी मेें 99 सामाजिक विज्ञान में 99 संस्कृत में 98 और विज्ञान में 97 तथा गणित में 90 अंक लाकर जिले का नाम रौशन किया। जया चतुर्वेदी ने कुल 94.2% अंक के साथ संस्कृत व सामाजिक विज्ञान में 97 तथा अंग्रेजी में 96 अंक, वही शगुन श्रीवास्तव ने कुल 93% के साथ विज्ञान में 93 तथा संस्कृत में 96 अंक प्राप्त किया। वही लकी वर्मा ने कुल 91.6% के साथ संस्कृत में 99 सामाजिक विज्ञान में 94 तथा अन्य विषयों में 90 अंक प्राप्त किया। आर्या कुमारी ने कुल 90% अंक के साथ संस्कृत में 98 अंग्रेजी में 93 तथा सामाजिक विज्ञान में 91 अंक प्राप्त किया।









विद्यालय की अन्य छात्राओं मेें विजय लक्ष्मी ने संस्कृत में 99 तथा सामाजिक विज्ञान में 95 अंक, रितु राज ने संस्कृत में 97 और अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान मे 90 अंक प्राप्त किया। सृष्टि श्रीवास्तव ने संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किया। तथा हर्षिता कुमारी ने संस्कृत में 96 व सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में 90 प्राप्त किया, रिद्धि अंग्रेजी में 94 और विज्ञान में 90 प्रतिशत, जुही वर्मा ने अंग्रेजी में 93 हिंदी मेें 90 तथा सान्वी ने हिंदी में 93 अंग्रेजी मेें 90 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय व अभिभावकों का मान बढ़ाते हुए सफलता का परचम लहराया है।




विद्यालय के सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, विभाग प्रमुख वीरेंद्र कुमार व प्रमोद कुमार सिन्हा ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय में सभी छात्र, छात्राओं, शिक्षकों मेें अति उत्साह और हर्ष की लहर व्याप्त है।

