चाकू से गोद गोदकर रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, चार वर्ष पूर्व पत्नी की ट्रेन से कटकर हुई थी मौत
नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मोहल्ले में हुई वारदात




न्यूज विजन। बक्सर
जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहा है और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। बीती रात नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा मोहल्ले में घर में घुस एक रिक्शा चालक की निर्मम हत्या कर पुलिस को चुनौती दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोइरपुवा मोहल्ले में अर्जुन सिंह के झोपड़ीनुमा मकान में किराए पर उतर प्रदेश के दिलदारनगर का जलालुद्दीन रजक उम्र लगभग 40 वर्ष पिछले पांच वर्ष से रहकर शहर में रिक्शा चलाया करता था। जिसकी बीती रात को अपराधियो ने चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। जिसका पूरे घर में खून के छीटें पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना सुबह में आसपास के लोगो ने अर्जुन सिंह को दी की आपके घर में कुछ हुआ है आकर देखे। जिसके बाद अर्जुन सिंह पहुंचे तो भौचक रह गए। कुछ देर बाद उन्होंने वार्ड पार्षद हिटलर कुशवाहा को सूचना दी और मौके पर पहुंच हिटलर ने नगर थाना को फोन कर सूचना दिए। जिसपर तुरंत नगर थाना पहुंच जांच में जुट गई। वही स्थानीय लोगो ने बताया कि पूर्व में नहर किनारे डीएवी स्कूल के पीछे अपना झोपड़ी बनाकर रहता था। लेकिन पांच वर्ष पूर्व यहां आकर रहने लगा था। वही लगभग चार वर्ष पूर्व इसकी पत्नी की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बहुत ही निर्मम हत्या हुई है जिसकी जांच की जा रही है।









