RELIGION

गौरी शंकर मंदिर परिसर में चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भगवान चित्रगुप्त की हुयी पूजा अर्चना 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 

बुधवार को नगर के सोहनीपट्टी गौरीशंकर मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा रख चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना किया गया।

 

 

समिति के संयोजक डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह उर्फ गुरु लाल ने बताया की शास्त्रों के अनुसार जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहे थे। तब उन्होंने जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए और जीवन-मृत्यु के चक्र को चलाने के लिए यमराज की उत्पत्ति भी की थी। जब यमराज को यह पता चला कि उनका जन्म सृष्टि के लोगों के उद्धार के लिए हुआ है। तो उन्होंने इसके लिए ब्रह्मा जी से एक सहायता मांगी। सहायता हेतु ब्रह्मा जी ने कठोर तप किया और उस तप से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति हुई। तब से भगवान चित्रगुप्त यमराज के दूत बनकर सभी मनुष्य के जीवन-मृत्यु के समय और जीवन में किए गए पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। उन्होंने कहा की समिति के सदस्यों के साथ-साथ नगर क्षेत्र के सभी जाती व समाज के लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया एवं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मौके पर मुख्य रूप से सुलालन लाल, सुजीत सिन्हा, डॉक्टर सुधीर सिन्हा,  सत्यराज सिन्हा, जितेंद्र श्रीवास्तव, मनोज लाल, सतीश सिन्हा, रामलाल, सदाशिव लाल, नवीन लाल, पिंकी लाल, हिना लाल, बबुआ अस्थाना आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button