एकजुट और सक्रिय हो साहू समाज तभी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलेगी – रणविजय साहू
तैलिक साहु समाज के प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान समारोह हुआ आयोजित




न्यूज विजन। बक्सर
बिहार में साहू समाज के राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर तैलिक साहू सभा के नेता सक्रिय हो गए हैं। इसे लेकर शुक्रवार की देर शाम राजद के प्रदेश महासचिव सह बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष व मोरवा समस्तीपुर के विधायक रणविजय साहू ने आवाज बुलंद किया। उन्होंने कि बिहार में लगभग 80 लाख मतदाता साहू समाज के हैं। इसलिए हमलोगों को सक्रिय होने की जरूरत है, तब जाकर हमलोगों को अपने आबादी के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। उक्त बाते तैलीक साहू समाज द्वारा नगर के बाजार समिति रोड स्थित नेहरू स्कूल के समीप तैलिक साहू समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि हमलोगों को अपने जाति के हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय होना पड़ेगा। जबतक हमलोग सक्रिय नहीं होंगे तब तक हमलोगों को वाजिब हम नहीं मिल सकता है। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ने किया जबकि संचालन सुधीर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रणविजय साहू को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ ही फूल माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सीताराम शास्त्री, हरिनारायण साह, गुलाब साह, काशीनाथ साह, दामोदर साह, अशोक साह, लक्ष्मण साह, सत्येंद्र साह, राधेश्याम साह, रामदेव साह आदि तैलिक साहू समाज के लोग मौजूद रहे।

