OTHERS

प्रताप सागर के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

हादसे में 55 वर्षीय सुदामा यादव के सिर में गंभीर चोट, पैर हुआ फ्रैक्चर; समाजसेवी कृष्ण शर्मा ने पहुंचाया अस्पताल, परिजनों को दी गई सूचना

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर-पटना एनएच-922 पर सोमवार की दोपहर प्रताप सागर पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसे में 82 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे बुजुर्ग को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी कृष्ण शर्मा ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बुजुर्ग को तत्काल प्रताप सागर स्थित मेथाडिस्ट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बुजुर्ग की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बुजुर्ग की पहचान बलिया जिले के ब्यासी गांव के 55 वर्षीय सुदामा यादव के रूप में हुई है। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

 

समाजसेवी कृष्ण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई गई। साथ ही उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि वे अस्पताल पहुंचकर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया में शामिल हो सकें। एनएच-922 पर लगातार बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह की घटनाएं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं। स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से गति पर नियंत्रण रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button