रोटरी क्लब ने डॉक्टर्स डे और सीए डे पर 50 से अधिक चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को किया सम्मानित
नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे और सीए डे पर सम्मान समारोह, सेवा और समाजहित के नए संकल्प के साथ सत्र 2026-27 का आगाज


न्यूज़ विज़न। बक्सर
रोटरी क्लब बक्सर ने सत्र 2026-27 की शुरुआत सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकारों के साथ बेहद प्रभावशाली अंदाज में की। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने कार्यकाल के पहले ही दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (CA Day) के अवसर पर नगर के 50 से अधिक चिकित्सकों एवं कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके आवास एवं कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया। इस पहल ने समाज में सेवा, सम्मान और जनकल्याण के प्रति रोटरी क्लब की प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत के महान चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती एवं पुण्यतिथि (1 जुलाई) के अवसर पर किया गया। डॉ. बी.सी. रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था तथा 1 जुलाई 1962 को उनका निधन हुआ। चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की स्मृति में भारत सरकार वर्ष 1991 से प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाती है। डॉ. रॉय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी सम्मानित किया गया था। नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब बक्सर का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों को सम्मान देना भी है जो अपने कार्यों से जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन के रक्षक हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब बक्सर का यह नया कार्यकाल सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे क्षेत्रों में कई जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष क्लब विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देगा।
सम्मानित किए गए चिकित्सकों में डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. अंजली कुमारी, डॉ. नन्द किशोर सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. अमृत राज, डॉ. एच. एन. पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. रश्मि रानी, डॉ. पार्थ सारथी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पी.के. पांडेय, डॉ. शैलेश कुमार राय, डॉ. कुमार गांगेय राय, डॉ. प्रियंका पांडेय, डॉ. भूपेंद्र नाथ, डॉ. तनवीर फरीदी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. मधु सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. सी.एम. सिंह, डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. रक्षिता सिंह, डॉ. निवेदिता, डॉ. अनमोल मिल्टन, डॉ. वीर, डॉ. मिथिलेश, डॉ. सत्यम, डॉ. निराला, डॉ. लीडिया मोसेस, डॉ. अर्जित सिंह, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. साकार सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. रंगनाथ तिवारी, डॉ. रितेश चौबे, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. मनीष कुमार पांडेय सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में कुमार सागर, विवेक कुमार, आकाश गोयल एवं विकास कुमार को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान अभियान को सफल बनाने में रोटेरियन राकेश कुमार सिंह, रोहतास गोयल, विनय कुमार, राजेश केसरी, गोपाल केसरी, कृष्णानंद सिंह, दीपक अग्रवाल, अमरनाथ, शिवाधार तिवारी, अरुण सिंह, नरेश पोद्दार, एस.एम. साहिल, रामशंकर सिंह, दीपक वर्मा, आशीष गुप्ता, अरुण वर्मा, अंकुर पोद्दार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सौरव तिवारी, मनीष कुमार पांडेय, मनोज कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, इफ्तखार अहमद, मार्कण्डेय सिंह, इमरान अख्तर, मंजेश केशरी, अनिल मानसिंहका, सुमित मानसिंहका, रवि निर्मल, अनिल जायसवाल, प्रभुनाथ प्रसाद, मनोज कुमार सर्राफ, सुनील कुमार, परशुराम वर्मा, अनिल कुमार केसरी सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रोटरी क्लब बक्सर की यह पहल न केवल नए सत्र की प्रभावशाली शुरुआत मानी जा रही है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि क्लब आने वाले दिनों में सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।





