नीतीश कुमार अचेतावस्था में हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है : महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी
राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन




न्यूज विज़न। बक्सर
राजद के विचारधारा और लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव की कल्याणकारी नीति को पंचायत के हर गांव तक पहुंचाना है। उक्त बातें राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बक्सर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।








उन्होंने कहा कि कहा कि इस संगठन को हर पंचायतों तक पहुंचाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं प्रेरित करते हैं। पार्टी के जिम्मेवारी का निर्वहन करने के लिए राज्य के हर जिले में जाते हैं। तेजस्वी यादव बिहार के सबसे लोकप्रिय और जनाधार वाले नेता है। बीते विस चुनाव में जनता ने इन्हें सीएम बनाने के लिए जनाधार दिया था। लेकिन, नीतीश कुमार के अफसर और चुनाव आयोग ने हमारे वोटों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के लिए नीतीश कुमार 250 करोड़ का बजट पास करा चेहरे पर फेयर एंड लवली लगाकर घुम रहे हैं। अपना चेहरा चमका रहे हैं। वे अपना सेंस खो चुके हैं। पहले लड़कियां कहां कपड़ा पहनती थी इस तरह का बयान वे यात्रा के दौरान दे रहे हैं। नीतीश कुमार अचेतावस्था में हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीरंग सिंह ने की।


कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, महासचिव धनपत चौधरी, राजपुर के मुखिया अनिल सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रवक्ता आनंद रंजना, राजा खां, उमेश कुमार यादव, निर्मल कुशवाहा, निशानी यादव, संतोष भारती, राजू यादव, पूजा कुमारी, प्रतिभा यादव, सुमित राय, संजय यादव, अजमेर, जंगली यादव आदि मौजूद थे।
वीडियो देखें :

