OTHERS

बक्सर नगरवाली मां काली की पंचिंग पूजा की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर

19 जून को होगा जलाभिषेक, 29 जून सोमवार को मनाई जाएगी पंचिंग पूजा; वाटरप्रूफ टेंट, कूलर-पंखे और महिला सुरक्षा टीम की रहेगी विशेष व्यवस्था

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जय मां काली बक्सर नगरवाली के बैनर तले बक्सर नगर के सभी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिव जी खेमका एवं अशोक कुमार सर्राफ ने की। बैठक में आगामी पंचिंग पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 19 जून को मां काली का जलाभिषेक (जल चढ़ाने का कार्यक्रम) आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 जून, सोमवार को मां काली की पंचिंग पूजा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। समिति के सचिव शिव जी खेमका ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। माता एवं बहनों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की जाएगी, जो पूरी तरह वाटरप्रूफ टेंट से ढकी होगी, ताकि बारिश होने की स्थिति में भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पूजा स्थल पर जगह-जगह कूलर और पंखों की व्यवस्था भी रहेगी।

 

समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष मां काली का भव्य श्रृंगार बनारस के अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जाएगा, जिससे पूजा की भव्यता और आकर्षण और भी बढ़ जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सुरक्षा टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम जेवर चोरी, उचक्कागिरी एवं शरारती तत्वों पर लगातार नजर रखेगी। इस सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बसंत कुमार को सौंपी गई है।

 

बैठक में ईश्वर चन्द्र केशरी, लाल जी वर्मा, विनोद वर्मा, पप्पू गुप्ता, मानिक चंद्र वर्मा, बिट्टू केशरी, प्रमोद वर्मा, पिंटू केशरी, विंदा वर्मा, दीपक जायसवाल, अनूप तेली, दीपक केशरी, पारुल वर्मा, राम जी अग्रवाल, अभिषेक वर्मा, मनोज गुप्ता, विनय कुमार वर्मा, गोपी वर्मा, राजकपूर, दिनकर चौरसिया, अंकित कुमार, कुशाग्र वर्मा, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, रवि कुमार, प्रकाश पटवा, विवेक कुमार, दिनेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार, सनी वर्मा, पहाड़ी वर्मा, लाला वर्मा, दिनेश चौधरी, नरेश पोद्दार, प्रशंक वर्मा, रोहित चौधरी, अनिल बाबा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से इस वर्ष मां काली की पंचिंग पूजा पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button