POLITICS

बिहार में चल रही कुशासन की सरकार को वंचित अधिकार पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी : रवि रंजन

वंचित अधिकार पार्टी की परिवर्तन यात्रा पहुंची बक्सर, पार्टी के प्रदेश महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार राज्य को अपराध से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से वंचित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में परिवर्तन यात्रा पहुंच रही है और बिहार में चल रही कुशासन की सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को परिवर्तन यात्रा बक्सर पहुंची जहां प्रदेश महासचिव सुभाष साह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया एवं जिला कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ रामबदन गुप्ता ने किया एवं संचालन विवेक कुमार ने किया।

 

पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष साह के नेतृत्व में इटाढ़ी रेलवे गुमटी के पास परिवर्तन यात्रा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत एक निजी मैरेज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने कहा कि इस सरकार में बिहार के लोग सुरक्षित नहीं हैं। हम इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर परिवर्तन यात्रा लेकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हर रोज कम से कम दस हत्या हो रही है। शोषित, वंचित, गरीब और कमजोर समुदाय के के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। हम सरकार को बदलने का मिशन लेकर चले हैं। हर जिले में विधानसभा चुनाव से पहले रैली का आयोजन किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो डीएम और एसएसपी शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप कर अपराध पर कंट्रोल करने की नीति तय करेंगे। अपराधी जेल के सलाखों के पीछे होंगे और राज्य में अमन-चैन कायम होगा। मौके पर कार्यक्रम के संयोजक राजेन्द्र साह के अलावा ललन साह, चंदन साह, धनजी साह, सत्येंद्र, संतोष, सोनू समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button