OTHERS

शाहाबाद में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले अजय चौबे का हुआ निधन, सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने व्यक्त किया शोक

 न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के जननेता अजय चौबे नही रहे। लंबे समय से बीमार चल थे, शुक्रवार की  रात पटना मे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस असीमित दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।  उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया है।

 

 

भाजपा को ऊंचाई पर पहुंचने के साथ गरीबों की आवाज थे अजय चौबे : शिवप्रकाश राय 

भजपा को जिला में ऊंचाई पर पहुचनेवाले और गरिबों शोषितों की आवाज अजय चौबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय ने कहा की भाजपा राज्य में शक्ति प्रदान करने वाला गरीब गुरबों, झुग्गी झोपड़ी, फेरी करने वालों व नगर परिषद बक्सर के कर्मचारियों मजदूरों का आवाज बन कई दशकों तक संघर्ष करने वाले अजय चौबे कि आसामयिक निधन से जिला में एक राजानीतिक शून्यता आ गया हैं। इनके संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने किया शोक व्यक्त 

भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चौबे के निधन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे कर्मठ कार्यकर्ता थे। भाजपा बक्सर के स्तंभ थे। उनकी कमी खलेगी। हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा नेता अविरल चौबे ने अजय चौबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त 

बक्सर भाजपा के नेता अजय चौबे का निधन पर कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं ने उनके घर पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया गया। शोक सभा में भाजपा किसान मोर्चा के रंजन तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे, भोला ओझा, महेंद्र चौबे, सोनू उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, सुनील कुमार मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त किया। मौके पर उनके पुत्र इंद्रजीत चौबे और मिंकु चौबे को ढांढस दिया।

भाजपा का संदेश फैलाने के लिए पूरे शाहाबाद की डोर टू डोर यात्रा की : राघव पांडेय 

सामाजिक कार्यकर्ता राघव पांडेय ने कहा की “मैं अवाक हूं, मैं शून्य में हूं, लेकिन मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं। हमारे राजनीतिक गुरु अभिभावक अजय चौबे अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण बक्सर के लिए बिताया। उनका निधन एक युग का अंत है।” “यह चौबे जी की दृढ़ता और संघर्ष का ही परिणाम था कि ईंट दर ईंट जोड़कर बक्सर में बीजेपी का निर्माण हुआ। उन्होंने भाजपा का संदेश फैलाने के लिए पूरे शाहाबाद की डोर टू डोर यात्रा की, जिसके कारण भाजपा शाहाबाद में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में एक मजबूत राजनीतिक पार्टी बन गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button