OTHERS

स्वर्गाश्रम स्कूल में महिला स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

महिला अधिकार इकाई द्वारा स्वर्गाश्रम स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीनियर वर्ग की छात्राओं के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सेनेटरी पैड के सही उपयोग की जानकारी देना था।

इस अवसर पर माई की फाउंडर मेंबर सुमन दुबे, विभा पाण्डेय, काजल कुमारी, पल्लवी कुमारी सहित कई अन्य सदस्यों ने महिला स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वर्गाश्रम डिफरेंट काइंड स्कूल मैनेजमेंट ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे यह जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा आयोजित इस पहल को छात्राओं और शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिला। उपस्थित सभी ने इस तरह के जागरूकता अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button