POLITICS

जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने जयराम कुशवाहा, जिला कार्यवाहक समिति की हुई घोषणा

जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने राज्य स्तरीय पदाधिकारी तथा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कमेटी के पदाधिकारी की नामों का किये विधिवत घोषणा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जन सुराज पार्टी जिला कमेटी की घोषणा मंगलवार को नगर के एक निजी हॉल में विधिवत की गई। इसके साथ ही बक्सर तथा डुमरांव अनुमंडल के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। वहीं महिला, युवा तथा किसान संगठन के जिला अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान बैठक में किया गया। जन सुराज कोर कमेटी के सदस्य तथा बक्सर जिला प्रभारी तथागत हर्षवर्धन ने राज्य स्तरीय पदाधिकारी तथा समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कमेटी के पदाधिकारी की नामों की विधिवत घोषणा की। इस दौरान जन सुराज जिला संरक्षक समिति के सदस्यों के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आए पार्टी के सदस्य मौजूद रहे।

जनसुराज पार्टी का जिला अध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा को बनाया गया है। वहीं महासचिव की जिम्मेवारी अरविंद पांडेय को दी गई है। समिति में 15 उपाध्यक्ष तथा 15 सचिवों का भी मनोनयन किया गया है। वहीं भृगुनाथ रजक को जिला अभियान समिति का संयोजक मनाया गया है। अंशु कुमारी को जिला महिला अध्यक्ष बनाया गया है। अनिल कुमार यादव को युवा, दिवाकर पाठक को किसान का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साबित रोहतस्वी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बक्सर तथा डुमरांव अनुमंडल में भी पदाधिकारी बनाए गए हैं। जारी सूची के अनुसार भारत चौधरी को जन सुराज पार्टी बक्सर अनुमंडल का अध्यक्ष तथा कमल प्रताप सिंह को डुमरांव अनुमंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों अनुमंडलों में 10 उपाध्यक्ष तथा पांच सचिव भी बनाए गए हैं। रवि भूषण पासवान को बक्सर तथा अशोक यादव को डुमरांव अनुमंडल का महासचिव बनाया गया है। विकास पांडे को बक्सर नगर अध्यक्ष, बक्सर नगर महिला अध्यक्ष सदफ रशीद, बक्सर नगर युवा अध्यक्ष मणिकांत को बनाया गया है।

इसके अलावा मनीष पांडेय को बक्सर तथा शक्ति पासवान को डुमरांव अनुमंडल का संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रीना शर्मा बक्सर अनुमंडल महिला की अध्यक्ष होगी, जबकि ज्योति गुप्ता डुमरांव महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेगी। दोनों अनुमंडलों में युवा अध्यक्ष की जिम्मेवारी क्रमशः मधुकर गुप्ता तथा बाली कुंवर को सौंपी गई है। बक्सर में शंभू नाथ मिश्रा तथा डुमरांव अनुमंडल में सत्येंद्र पाठक किसान के अध्यक्ष होंगे। बक्सर में मुख्य प्रवक्ता अजय राय होंगे, जबकि डुमरांव अनुमंडल में यह जिम्मेवारी शंभू नाथ यादव को सौंपी गई है। वहीं डुमरांव नगर अध्यक्ष  बिशेश्वर दुबे को बनाया गया है, डुमरांव नगर महिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी डॉक्टर शोभा सिंह जी के जिम्मे दी गई, डुमरांव नगर युवा अध्यक्ष के लिए विकास पाठक को चुना गया।  इस दौरान जन सुराज जिला संरक्षक समिति के सदस्य लालधारी प्रसाद, कमलेश प्रसाद, शेख मुख्तार, सुरेंद्र यादव, डॉ. सरोज ओझा के अलावा राज्य महिला कमेटी की उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, राज्य समिति सदस्य शिवांग विजय सिंह, रमेश राय एवं रघुवर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।

वीडियो देखें देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button