OTHERS

पत्रकार विवेक सिन्हा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

विवेक कुमार सिन्हा स्मृति संस्थान द्वारा पत्रकार विवेक कुमार सिन्हा की स्मृति उनकी 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में किया गया। वही आगामी 14 अप्रैल को सोमेश्वर स्थान स्थित मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय के बच्चो के बीच अन्नपूर्णा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही पाठ्य सामग्री वितरण किया जायेगा।

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संस्था के सचिव तथा विवेक सिन्हा के बड़े भाई विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि पत्रकार विवेक की याद में हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है इसी कड़ी में इस बार 12 अप्रैल को रक्त दान किया गया। एवं 14 अप्रैल को  मूक बधिर (दिव्यांग) विद्यालय के बच्चो के बीच पहुंच भोजन एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया जायेगा। विवेक की स्मृति में रक्त दान करने वाले में विमल सिंह, उज्ज्वल सिन्हा, प्रकाश कुमार, अधिवक्ता  कुमार मानवेन्द्र, डिप्टी एल.ए. डी.एस., अधिवक्ता शुभम कुमार, मनीष कुमार तथा अभिमन्यु सिंह ने रक्तदान किया।

 

अधिवक्ता मानवेन्द्र ने बताया कि विवेक कुमार एक जुझारू पत्रकार, अधिवक्ता व शिक्षक थे। उन्होंने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी। उनकी याद में इस प्रकार का कार्यक्रम का अयोजन सराहनीय कार्य है। उक्त अवसर पर सुशील सिन्हा, धीरज कुमार, धर्मेंद्र यादव, अर्जुन कुमार, पप्पू कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button