OTHERS

15 नवम्बर को अस्पताल रोड मंदिर में चित्रगुप्त परिवार मंच द्वारा की जायेगी भगवान चित्रगुप्त की पूजा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

15 नवंबर को शहर के पुराना अस्पताल रोड चित्रगुप्त पूजा मनाने को लेकर श्री चित्रगुप्त परिवार मंच के सदस्यों की एक बैठक चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण वर्मा ने की।

 

 

बैठक में इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया और यह तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ भव्य तरीके से चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की जायेगी साथ ही पूजन-हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूजा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए मंच के सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा अधिवक्ता एवं मिडिया प्रभारी साकेत कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा 15 नवंबर को मनायी जाएगी। 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे के बाद यम द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी जो अगले दिन 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसलिए चित्रगुप्त पूजा 15 नवंबर को मनाई रही है।

बैठक में  मनोज कुमार श्रीवास्तव (राजु जी), मनन श्रीवास्तव, शिव कृपाल दास, साकेत कुमार श्रीवास्तव (चंदन जी), गुड्डू लाल, जितेन्द्र कुमार सिन्हा(नीरज जी), प्रकाश श्रीवास्तव, विधानन्द सिन्हा, रमन सिन्हा, बबलु दयाद, दिलिप श्रीवास्तव(गुरू लाल), आशु श्रीवास्तव, उपेंद्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश ओझा, मुन्ना ओझा, आयुष श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारी व मंच के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button