कांग्रेस नेता सत्येंद्र ओझा के नेतृत्व में माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बक्सर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22/ 23/ 24 में माई बहिन मान योजना का शुभारंभ किया गया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता डॉ सत्येंद्र कुमार ओझा ने किया कार्यक्रम के तहत करीब 300 महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकृत कराया गया तथा मिस कॉल कर कर पंजीकृत कंफर्म किया गया।







बताते चले की माई बहिन मान योजना माननीय राहुल गांधी जी द्वारा गया से 6 जून को महिला संवाद स्थापित कर माई बहिन मान योजना का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बक्सर में भी इस योजना को माता बहनों के बीच विस्तारित करते हुए उनसे संवाद स्थापित किया गया और उक्त 300 महिलाओं को पंजीकृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अजय कुमार ओझा, पल्लू खान, रमेश राम, मधुकर किशोर, दिनेश कुमार पासवान, शकुंतला देवी, सबीना बेगम, नाजिया खातून, सानिया खातून, सानिया बेगम, सावित्री देवी, सुनीता देवी, बीना देवी समेत सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही।


