OTHERS

छठ पर्व पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बक्सर स्टेशन पहुंचे वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, दिए सख्त निर्देश

भीड़ प्रबंधन से लेकर ट्रेनों में किन्नरों के उपद्रव और रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम तक का लिया जायजा, अधिकारियों को सतर्कता बरतने का निर्देश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर को दानापुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC) ने बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रियों के स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास के दौरान सुगम आवाजाही बनी रहे तथा किसी भी परिस्थिति में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

 

इसके साथ ही ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान किए जाने और उपद्रव की शिकायतों को भी गंभीरता से लिया गया। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि रेल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

वहीं, बक्सर स्टेशन के आसपास बार-बार लगने वाले जाम और उससे उत्पन्न यातायात समस्या को देखते हुए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बक्सर (BXR) लेवल क्रॉसिंग गेट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लेते हुए जाम की समस्या के उचित प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। छठ महापर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन की इस सक्रियता को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button