OTHERS

महाविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों का धरना शुरू, प्रोफेसर पर अभद्र व्यवहार का आरोप

कर्मचारी संघ का ऐलान – “माफी तक ठप रहेगा कामकाज”, कॉलेज परिसर में बढ़ा तनाव

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बृहस्पतिवार से महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कर्मचारी रंजू देवी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार द्वारा रंजू देवी के साथ अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक डॉ. राजेश कुमार सार्वजनिक रूप से रंजू देवी से माफी नहीं मांगते, तब तक सभी शिक्षकेतर कर्मचारी विरोध स्वरूप अपना कार्य पूरी तरह बंद रखेंगे और धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों के इस कदम से महाविद्यालय का प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने लगा है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टुनटुन मिश्रा एवं सचिव डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की गरिमा और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

धरने में शामिल कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। आंदोलन में चिन्मय प्रकाश झा, अभय कुमार मिश्रा, विनायक दत्त पाठक, राजीव रंजन कुमार, शैलेन्द्र नाथ पाठक, शिवम भारद्वाज, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुरेश सिंह, हरगोबिंद सिंह, सरिता कुमारी, मुन्नी देवी, रंजू देवी, शांति देवी समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे। धरने के कारण महाविद्यालय परिसर में पूरे दिन गहमागहमी का माहौल बना रहा। छात्रों एवं अन्य कर्मचारियों के बीच भी इस मामले को लेकर चर्चा होती रही। अब सभी की निगाहें महाविद्यालय प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button