CRIME
-
मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार
न्यूज विज़न। बक्सर नगर थाना क्षेत्र के चरित्रवन स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के श्राद्ध कार्यक्रम में बाहर रहने का फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी भी चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी पिंकी सिंह अपने पति संतोष सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 4 अगस्त को भोजपुर जिले के बड़का गांव में आयोजित एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनका मकान पूरी तरह बंद था।बताया जाता है कि 6 अगस्त की शाम जब पूरा परिवार वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से की जांच करने पर पता चला कि चोर कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो चुके हैं। पीड़िता पिंकी सिंह ने बताया कि चोर घर से दो सोने के लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, दो नथुनी, दो जोड़ी चांदी की पायल, पांच चांदी के सिक्के तथा लगभग 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद परिवार के होश उड़ गए। पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद मकानों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Read More » -
रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामले में आरपीएफ ने चालक को किया गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर 31 जुलाई (शुक्रवार) को रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रेलर चढ़ाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल…
Read More » -
अमृतसर-हावड़ा मेल से 32.94 लीटर अवैध शराब के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) बक्सर की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की…
Read More » -
बक्सर स्टेशन पर लावारिस बैगों से मिली 66 लीटर से अधिक शराब, RPF ने किया जब्त
न्यूज़ विज़न। बक्सर बृहस्पतिवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में…
Read More » -
490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरजिला गिरोह के 5 तस्कर गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी…
Read More » -
डुमरांव में घरेलू विवाद बना हिंसा का कारण, शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी…
Read More » -
हेरोइन तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.57 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड अंतर्गत सोनवर्षा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी…
Read More » -
तेरह वर्षीय किशन रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार जाने के बाद नहीं लौटा घर; परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले से एक 13 वर्षीय किशोर के रहस्यमय ढंग से…
Read More » -
छत पर खेल रही 7 वर्षीय मासूम हाई टेंशन तार की चपेट में आई, मौके पर मौत; बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
न्यूज़ विज़न। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरांव गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में सात वर्षीय…
Read More » -
दोस्ती, प्रेम और फिर खौफनाक कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा था पति को मौत के घाट, नहर में फेंका शव
न्यूज़ विज़न। बक्सर बक्सर जिले के बासुदेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरांव नहर लाइन मार्ग पर कुलमनपुर गांव के समीप नहर…
Read More »