OTHERS

समहुता में 29 मई को सजेगा नाइट क्रिकेट का महासंग्राम, 8 जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा

51 हजार के इनाम और ट्रॉफी के लिए होगा जोरदार मुकाबला, खिलाड़ियों और ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत धनसोई के समीप स्थित समहुता गांव एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक रात लेकर आ रहा है। “सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब समहुता” के तत्वावधान में आगामी 29 मई की रात जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा।

 

इस प्रतियोगिता में कुल 8 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जो ट्रॉफी और आकर्षक नकद पुरस्कार के लिए आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है और ग्रामीणों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में खासा जोश देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा, टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को “मैन ऑफ द सीरीज” के रूप में टेबल फैन देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

समिति सदस्य श्रवण कुमार ने बताया कि यह टूर्नामेंट कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और हर बार इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। इस वर्ष भी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई है। मैदान से लेकर प्रकाश व्यवस्था और खिलाड़ियों की सुविधाओं तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान अंपायर और कमेटी का निर्णय अंतिम होगा, जिसका पालन सभी टीमों के लिए अनिवार्य रहेगा।

टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लें। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा जारी मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:  8969196594, 7369814974, 7079564149. यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 29 मई की रात समहुता में क्रिकेट का यह महाकुंभ दर्शकों के लिए यादगार साबित होने वाला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button