POLITICS

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, रंजीत कुमार ने दी बधाई

23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, बिहार में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन के क्रम में पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरविंद केजरीवाल को पुनः निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही एन.डी. गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

 

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मोहम्मद इरशाद, एन.डी. गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिड़ला, विभव, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय एवं राजबीर को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक एवं वेंजी वीगास को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में चुना गया है।

 

रंजीत कुमार ने राष्ट्रीय नेतृत्व को दी बधाई

आम आदमी पार्टी, बक्सर के नेता रंजीत कुमार ने संगठनात्मक पुनर्गठन और नई जिम्मेदारियां मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरविंद केजरीवाल का पुनः निर्विरोध निर्वाचन पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन में उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती, सक्रियता और प्रभावी दिशा मिलेगी। रंजीत कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शी एवं जवाबदेह राजनीति तथा आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार में संगठन विस्तार पर रहेगा जोर

रंजीत कुमार ने कहा कि बिहार में भी आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में लगातार काम करेगी। उन्होंने कहा कि बक्सर सहित पूरे बिहार में पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर नई टीम के गठन से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी की गतिविधियों को पंचायत से लेकर जिला एवं राज्य स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button