OTHERS

मानवीय संवेदना की मिसाल: घायल फोटोग्राफर अभिनंदन कुमार की मदद को आगे आया बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, बक्सर

अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने घर पहुंचकर आर्थिक सहायता सौंपी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर
बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, बक्सर ने अपने साथी फोटोग्राफर के प्रति मानवीय संवेदना और संगठनात्मक एकजुटता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। बुधवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए फोटोग्राफर अभिनंदन कुमार, निवासी ग्राम पंडितपुर (जिला बक्सर), के घर पहुंचकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका हालचाल जाना तथा आर्थिक सहायता प्रदान की।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन, बक्सर के सदस्य एकजुट हुए और संगठन के अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में अभिनंदन कुमार के आवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, परिवार का हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके परिवार के साथ खड़ा है। एसोसिएशन की ओर से घायल फोटोग्राफर को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया, ताकि उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि किसी भी साथी पर संकट आने की स्थिति में संगठन उसकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि बिहार फोटोग्राफर एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार का कोई भी सदस्य मुश्किल में होता है तो सभी का दायित्व बनता है कि उसके साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि अभिनंदन कुमार के बेहतर इलाज और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए संगठन भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा। घायल फोटोग्राफर से मिलने पहुंचे प्रमुख सदस्यों में चंदन शर्मा, निसार अहमद, अमृत सरोज, बुचानी, लाल जी, पिंटू जायसवाल, मंटू कुमार एवं अनिल जायसवाल सहित अन्य फोटोग्राफर शामिल रहे। एसोसिएशन के सदस्यों ने अंत में ईश्वर से अभिनंदन कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि संगठन अपने प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button