चरित्रवन श्मशान घाट पर बक्सर नप मजदूरों के मसीहा व भाजपा के जुझारू नेता रहे अजय चौबे को दी गयी अंतिम विदाई




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले में भाजपा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले और नगर परिषद बक्सर के सफाई कर्मियों के नेता अजय चौबे का शनिवार को पटना में इलाज के दौरान हुए निधन के बाद रविवार को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान सोहनी पट्टी से शव यात्रा निकला। जिसमे शहर के हजारों राजनीतिक दलों के साथ समाज सेवियों व मजदूर के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। शव यात्रा चरित्रवन श्मशान घाट पंहुचा जहां भाजपा का झंडा में लिपटे शव को श्रद्धांजलि दी गयी। अंतिम यात्रा में नितिन मुकेश, हिमांशु शेखर मिश्रा, राघव पांडेय, रोहित उपाध्याय, राजेश यादव, रामजी सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता शिव प्रकाश राय, डॉ मनोज यादव, दीनानाथ ठाकुर समेत सैकड़ो लोग शामिल रहे।











वही अजय चौबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने कहा कि श्री चौबे भारतीय जनता पार्टी के जिला में संस्थापक सदस्यों में एक थे। पार्टी की स्थापना के समय युवा मोर्चा का नेतृत्व करने का उन्हें मौका मिला था, उनके नेतृत्व में युवाओं को संगठित कर भाजपा को गति प्रदान किए थे। आज उनके साथ काम करने वाले कई नेता हम सबों के बीच नहीं है। उन दिनों विपरीत परिस्थितियों के बीच भारतीय जनता पार्टी का नीव रखी गई थी। जब उन्हें पार्टी द्वारा टिकट दिया गया था उस समय से ही पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने का सिलसिला जारी हुआ जो आज तक जारी है। इनका हमलोगो के बीच नहीं होना भाजपा की क्षति हुई है मैं उनके निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में मदन दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद भगत , केदारनाथ तिवारी, बैकुंठ नाथ शर्मा, विवेक तिवारी, बलिराम पाठक, नगर महामंत्री बसंत कुमार, नगर उपाध्यक्ष गणेश शर्मा, राम नारायण गोंड, राजू यादव, प्रेम तिवारी, अमृता देवी, दीपक प्रकाश, मनीष चौबे, अंजू रावत, चंदन ठाकुर, मनीष वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता आर के भगत ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अजय चौबे बक्सर के फायर ब्रांड नेता थे जनता की समस्याओं के लिए शासन प्रशासन से बिना परवाह किए संघर्ष करते रहे है। आज उनका नहीं होना खलता है।
राकांपा नेता विनोधर ओझा ने कहा की अजय चौबे का निधन बक्सर के जुझारू और कर्मठ नेता का निधन है। बक्सर ने लिए एक अपूर्णिय राजनीतिक क्षती हुई है। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से और भगवान परशुराम जी से प्रार्थना करते है।

