वास्तविक दैनिक मजदूरी व बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगो को लेकर नप मजदूरों की हुयी बैठक
दस दिनों में जायज मांगो की पूर्ति नहीं होने पर सफाई कार्य होगा बाधित




न्यूज़ विज़न। बक्सर
वास्तविक दैनिक मजदूरी, बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगो को लेकर गुरुवार को किला मैदान में नगर परिषद् सफाई मजदुर संघ के उपाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद बृजकिशोर उपाध्याय उर्फ़ मोहन उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बैठक कर नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी का विरोध किया और जमकर अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी किया।











बैठक को सम्बोधित करते हुए बृजकिशोर उपाध्याय ने कहा कि एनजीओ द्वारा मजदूरों को निर्धारित मजदूरी नहीं दिया जा रहा है। वही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की मजदूरों की इस समस्या पर दस दिनों में सुनवाई नही हुई तो सफाई का काम ठप किया जाएगा। उन्होंने कहा की नगर परिषद् द्वारा नए मजदूरों को 385 रू और पुराने मजदूरों को 495 रू दिया जाना है। लेकिन 300 और 400 रू ही दिया जा रहा है। जबकि इन्हें वस्त्र, जूता, ग्लब्स सहित आवश्यक संसाधन नही मिल रहा है। वही पीएफ की राशि से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज नही दिया जाता है। पीएफ कहा जमा होता है, किसी मजदूर को पता नही है। वही उन्होंने कहा की दैनिक मजदूरों की उपस्थिति पंजी सभी वार्डो में रखा जाय. पूर्व में इसकी सूचना नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ, श्रम अधीक्षक, लोक शिकायत पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। फिर भी आज तक कोई सुनवाई नही हुई। इस दौरान रतन राम, राहुल प्रसाद बारी, पंकज कुमार दास, परमेश्वर चौधरी, श्री प्रकाश, अर्जुन राम, सागर, सत्येंद्र राम, बीरबल राम, मनोज कुमार, शेषनाथ राम, सूर्य देव कुमार रावत, अमर बासफोर, मंजू देवी, सुरेंद्र राम, वशिष्ठ राम, राजेंद्र पासवान, रवि कुमार, त्रिभुवन राम, गौतम कुमार, राजू कुमार, पप्पू बासफोर, बीरबल चौधरी, आशा देवी, पूनम देवी, उषा देवी, अनीता देवी, रुबीना देवी, विजय रावत, जोगिंदर राम, सुभाष कुमार, धनजीराम, मुन्नाराम, बादल कुमार, रामधनी, भरत चौधरी, संजय कुमार रावत, सोनी देवी, दीपक कुमार राम सहित अन्य मजदूरों ने कहा कि भविष्य निधि का पैसा कब और कहा जमा होता। ये बात किसी मजदूर को पता नही है। घर मे बेटियों की शादी व अन्य जरूरी कामो में पीएफ का पैसा निकाल काम किया जाता। लेकिन इससे सम्बंधित कोई बभी कागज आजतक नही मिला है।

