ACCIDENT
ब्रह्मपुर के व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में हुयी मौत, मारपीट के आरोप में चल रहा था फरार
मलियाबाग-आरा हाइवे पर त्रिमूर्ति स्थान पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, भतीजा घायल




न्यूज़ विज़न । बक्सर
जिले के ब्रह्मपुर क्षेत्र के एक समोसा चाय बेचनेवाले दुकानदार की मालियाबाग आरा पथ पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल आरा सदर अस्पताल ले जाया गया जहा उसकी मौत हो गयी। वही उसका भतीजा गंभीर रूप से घ्याल हो गया है।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ललन के डेरा गांव निवासी विश्वामित्र नोनिया 35 वर्ष पिता रामजी आरा-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर के स्थित पेट्रोल पंप के पास समोसा व चाय की दुकान थी। मृतक मारपीट की एक घटना में आरोपित था और पुलिस से बचने को पिछले कुछ दिनों से इधर-उधर भागा चलता था। वही जख्मी युवक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी गांव निवासी मनन नोनिया का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। दोनों रिश्ते में मृत फूफा-भतीजा हैं। अर्जुन कुमार ने बताया कि उसके फूफा विश्वामित्र नोनिया सोमवार की सुबह उसके गांव आए थे। दोनों बाइक से ब्रह्मपुर जा रहे थे। उसके फूफा बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। उसी दौरान जगदीशपुर थाना के त्रिमूर्ति स्थान के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा विश्वमित्र नोनिया को मृत घोषित कर दिया।
मृतक विश्वकर्मा नोनिया की पत्नी बबीता देवी ने कहा कि गांव का एक व्यक्ति दुकान से तीन हजार रुपए का उधार में चाय और समोसा खाया लिया था। जिसका पैसा हमारे पति द्वारा मांगने पर उसने देने से मना कर दिया। उसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उस मामले के लेकर उस व्यक्ति द्वारा उसके पति पर प्राथमिक की दर्ज करा दी गई थी। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए वह करीब डेढ़ महीना इधर-उधर रहा करते थे।

