OTHERS

शाहाबाद के ‘कीर्तन सम्राट’ श्यामरथी ओझा का 87 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

आचार्य रणधीर ओझा के छोटे दादा थे श्यामरथी ओझा, त्याग, प्रेम, संस्कार और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में सदैव किए जाएंगे याद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के प्रतिष्ठित कथा व्यास श्री आचार्य रणधीर ओझा के परम पूजनीय छोटे दादा श्री श्यामरथी ओझा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, समाज और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को लेकर क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं।

 

श्री श्यामरथी ओझा को शाहाबाद क्षेत्र में ‘कीर्तन सम्राट’ के नाम से विशेष पहचान प्राप्त थी। वे सरल, सौम्य, मृदुभाषी और नेक विचारों वाले व्यक्तित्व के धनी थे। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, प्रेम, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक सद्भाव की मिसाल रहा। उन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा परिवार और समाज को सही दिशा दिखाने का प्रयास किया। उनके विचारों, व्यवहार और जीवनशैली में मानवीय मूल्यों तथा आपसी प्रेम की झलक देखने को मिलती थी।

 

वे नई पीढ़ी के लिए संस्कार, अनुशासन और पारिवारिक एकजुटता के प्रेरणास्रोत रहे। उनके द्वारा दिए गए आदर्श, संस्कार और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों को भी सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे। उनके निधन के बाद अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, सामाजिक लोग और शुभचिंतक शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके जाने से परिवार और समाज ने एक अनुभवी, संस्कारी एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व को खो दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button