OTHERS

वीरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया की पहल, तीन सरकारी विद्यालयों में लगा RO मशीन, छात्र-छात्राओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल

स्कूलों में RO लगने से बच्चों में खुशी; शिक्षकों ने कंपनी के अधिकारियों का जताया आभार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के तीन सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से RO मशीन स्थापित की गई। कंपनी के एरिया मैनेजर जितेंद्र कुमार एवं बिजनेस ऑफिसर कुंदन कुमार की पहल से उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगिया, मध्य विद्यालय सोंधिला तथा प्लस टू गंगा आदर्श उच्च विद्यालय डिहरी, चौसा में RO मशीन लगाई गई।

 

इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। RO मशीन लगने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों को अब विद्यालय परिसर में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उच्च माध्यमिक विद्यालय जोगिया में RO मशीन लगाए जाने के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं मध्य विद्यालय सोंधिला में प्रधानाध्यापक राजेंद्र उपाध्याय तथा प्लस टू गंगा आदर्श उच्च विद्यालय डिहरी, चौसा में प्रधानाध्यापक अनीश कुमार राय मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षिका खुशबू कुमारी भी उपस्थित रहीं।

 

विद्यालयों में RO मशीन की सुविधा उपलब्ध होने पर शिक्षकों ने वीरबैक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय में शुद्ध पेयजल की सुविधा बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। कंपनी की इस पहल को विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं की ओर से सराहना मिली। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे प्रयासों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button