OTHERS

डॉ. के.के. मंडल महिला महाविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

80वें स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत से बांधा समां, संस्थापक सचिव प्रो. हृदय नारायण सिंह ने एकता-अखंडता का दिलाया संकल्प

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के नया बाजार स्थित डॉ. के.के. मंडल महिला महाविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक सह सचिव एवं पूर्व सदर विधायक प्रो. हृदय नारायण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। साथ ही पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, अतिथियों एवं छात्राओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।

 

एकता और भाईचारा ही सच्ची आजादी की पहचान : प्रो. हृदय नारायण सिंह

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. हृदय नारायण सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन बलिदान किया। उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सच्ची आजादी तभी सार्थक होगी, जब हम देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखें। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना और सहयोग का वातावरण कायम करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं और छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

शिक्षकों और छात्राओं की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. चंद्रेश्वर नारायण सिंह ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के विकास में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं आगत अतिथियों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रामाधार सिंह ने किया। समारोह में प्रोफेसर परमहं सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह यादव, प्रोफेसर धीरेंद्र कुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर इंद्रमणि लाल, प्रोफेसर रामवती, प्रोफेसर मनोरमा कुमारी, प्रोफेसर अल्पना वर्मा, रामनाथ सिंह, राम प्रवेश सिंह, गुरु दयाल सिंह, रामजी सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं छात्राओं में अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी सिंह, रूबी कुमारी, रूचि कुमारी, अनिता कुमारी, रोशनी कुमारी, पलक तिवारी, गोल्डी कुमारी, काजल, सलीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर में पूरे दिन राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button