रोट्रैक्ट क्लब बक्सर द्वारा आयोजित ‘रोट्रैक्ट मैराथन 2026’ का भव्य आयोजन
गोरखपुर (यूपी) के अभिषेक यादव बने मैराथन चैंपियन, 154 धावकों ने दिखाया दमखम


न्यूज़ विज़न। बक्सर
सामाजिक सरोकारों और युवा उत्थान में सदैव अग्रणी संस्था रोटरैक्ट क्लब बक्सर (RID 3250) द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “रोटारैक्ट मैराथन 2026” का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की मैराथन “जल-जीवन-हरियाली एवं एकता” के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में रोटरी क्लब बक्सर के अध्यक्ष रोटेरियन निर्मल कुमार सिंह (Rtn. Nirmal Kumar Singh) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर दौड़ का उद्घाटन किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को खेलों, अनुशासन और सामाजिक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई इस दौड़ में विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 154 ऊर्जावान धावकों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले और तेज रफ्तार दौड़ के बीच **उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के लाल अभिषेक यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मैराथन 2026 के शीर्ष 10 विजेता धावक (Top 10 Winners)
प्रथम: अभिषेक यादव (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश), द्वितीय: अभिषेक प्रजापति, तृतीय: पवन राजभर, चतुर्थ: किशन कुमार बिंद, पंचम: सोनू राजभर, छठा: दीपक चौहान, सातवां: रौशन कुमार, आठवां: आशीष सोनकर, नौवां: राजा यादव, दसवां: अंकित यादव। विजेताओं को मुख्य अतिथि रोटेरियन निर्मल कुमार सिंह, किस्ना डायमंड के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं क्लब के पदाधिकारियों द्वारा भव्य ट्रॉफी, नकद पुरस्कार, मोमेंट एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटारैक्टर सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मैराथन को सुचारू, सुरक्षित और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी टीम ने दिन-रात परिश्रम किया। संस्था के अध्यक्ष रोटारैक्टर सागर वर्मा एवं सचिव रोटारैक्टर प्रीतम वर्मा ने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य प्रायोजक कामधेनु नेक्सट (KAMDHENU Nxt) एवं किस्ना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी (KISNA Diamond & Gold Jewellery, Buxar) का विशेष व सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही रोटरी क्लब बक्सर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और मीडिया कर्मियों के प्रति भी आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान को-चेयरमैन आशु सुमन , हिमांशु कुमार, राज गुप्ता , प्रिंस जायसवाल , अभिषेक दुबे ,अमित वर्मा , राहुल गुप्ता , अनूप पटवा, अनूप कुमार , वेद प्रकाश, सुजीत गुप्ता, सोनू वर्मा सहित रोटारैक्ट क्लब बक्सर के साथ सभी रोटरी के रो.दिलशाद आलम, रो.संजय सर्राफ, रो.परशुराम वर्मा. रो.प्रदीप जायसवाल,रो.मंजेश केशरी,रो.राजकुमार,रो.प्रभु जी,रो.राजेश केसरी, रो. सागर कुमार सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।





