OTHERS

नंदकुमार तिवारी बने राष्ट्रीय परशुराम परिषद बिहार प्रदेश के महामंत्री

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) विनय शर्मा ने की मनोनयन की घोषणा, संगठन विस्तार एवं भगवान श्री परशुराम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के बिहार प्रदेश संगठन में बक्सर जिले को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) विनय शर्मा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष नवीन झा के परामर्श के उपरांत बक्सर जिले के निवासी नंदकुमार तिवारी को राष्ट्रीय परशुराम परिषद बिहार प्रदेश के महामंत्री पद के लिए मनोनीत किया है।

 

नंदकुमार तिवारी के मनोनयन की घोषणा के साथ ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। परिषद की ओर से जारी मनोनयन संबंधी संदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि नंदकुमार तिवारी संगठन के प्रति सक्रिय निष्ठा, समर्पण एवं लगनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। मनोनयन पत्र में कहा गया है कि नंदकुमार तिवारी भगवान श्री परशुराम जी के जीवन, संस्कारों एवं आदर्शों को सनातनी समाज के बीच प्रभावी रूप से प्रचारित-प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय परशुराम परिषद की नीतियों, कार्यक्रमों एवं विचारधारा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

 

उन्हें बिहार प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। परिषद को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रियता से बिहार में संगठन का विस्तार होगा तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई मजबूती मिलेगी। नंदकुमार तिवारी के मनोनयन पर जिले के सामाजिक एवं संगठन से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय सहभागिता से राष्ट्रीय परशुराम परिषद को बिहार में और अधिक मजबूत आधार मिलेगा। नए दायित्व के बाद नंदकुमार तिवारी के सामने संगठन के विस्तार के साथ भगवान श्री परशुराम के आदर्शों और संस्कारों को समाज के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button