OTHERS

जन सुराज महिला संगठन के विस्तार को मिली नई गति, बक्सर में प्रखंड स्तर पर महिलाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह बोलीं– महिलाओं के बिना किसी भी राजनीतिक संगठन की कल्पना अधूरी, सदस्यता अभियान और संगठन मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जन सुराज पार्टी के बक्सर महिला संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी ने की। बैठक में महिला संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा संगठन को प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पदमा ओझा मौजूद रहीं। वहीं शाहाबाद प्रभारी कनकलता सिंह ने भी बैठक में भाग लेकर महिला कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जन सुराज के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने में आसानी होगी। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. पदमा ओझा ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत महिला संगठन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की असली शक्ति उसकी महिला इकाई होती है। महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी संगठन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज और राजनीति में नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया। शाहाबाद प्रभारी कनकलता सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान और अधिकार मिलेगा। संगठन में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल सकें। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं महिला जिलाध्यक्ष आशा देवी ने सभी महिला कार्यकर्ताओं से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम का संचालन नज़ीर खान ने किया। इस अवसर पर रिंकी उपाध्याय, पुष्पा देवी, योगेंद्र सिंह, विजय पाठक, राधिका देवी, दुर्गा देवी, गंगोत्री देवी, कुसुम देवी, रेनु पांडेय, मीरा देवी, मंजू देवी, विष्णु देव तिवारी, जयशंकर सिंह, विजय नंद वर्मा, बनारसी बिहारी, शंभु मिश्रा, शिव नंदन ठाकुर, दीपक सिंह, सुभाष राम सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button