OTHERS

नप के विस्तारित क्षेत्रों में वाटर एटीएम लगाने के लिए आए आवेदन

गोलंबर पर आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने दर्ज कराईं शिकायतें

न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद बक्सर की ओर से  मंगलवार को शहर के गोलंबर स्थित पार्क में  आमजानों के शिकायतों के संकलन और निपटारा के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे। इनमें कुछ लोगों ने मौखिक तो कुछ ने नाली-गली, जल निकासी, पेयजल की समस्या समेत विभिन्न तरह के समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिए। वहीं कुछ लोगों ने शहरवासियों की सुविधाओं को लेकर जनहित में शौचालय आदि निर्माण कराने के लिए शिविर में आवेदन दिया।

 

नगर परिषद के सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के द्वारा आम नागरिकों की समस्या एवं शिकायतों के निस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत वर्ग सहयोग शिविर आयोजित की जा रही है। उसी के अनुरूप राज्य सरकार के नगर निकायों के क्षेत्र में भी सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह मे प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज  गोलंबर स्थित पार्क में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में तकनीकी रूप से खराब पड़े वाटर एटीएम को दुरूस्त कराया जाय। साथ नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों में भी वाटर एटीएम की सुविधा बहाल किया जाय।

 

गोलंबर पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल निर्माण कराने की मांग की। गोलंबर पर यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने यात्री शेड निर्माण कराने के लिए आवेदन दिया। पीएम आवास योजना, एसबीएम 2.0 के तहत शौचालय निर्माण का लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों ने आवेदन दिया। सहयोग शिविर में नगर परिषद के मो वाहिद अहमद, सिटी मिशन मैनेजर संतोष कुमार राय, मनोज केसरी, कुमार अविनाश, नवीन पांडेय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button