OTHERS

आदित्य विज़न में मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफर की धूम, 51 रुपये EMI पर AC और Lucky Draw में कार-बाइक जीतने का सुनहरा मौका

30 जून तक चल रहे EMI फेस्टिवल में आकर्षक ऑफर्स, शुभ विवाह स्पेशल पैकेज में सिर्फ 55 हजार रुपये में 8 घरेलू उपकरण उपलब्ध

न्यूज़ विज़न।  बक्सर
शहर के स्टेशन रोड स्थित आदित्य विज़न में ग्राहकों के लिए मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफर एवं EMI फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस विशेष ऑफर के तहत ग्राहक बेहद आसान किस्तों (EMI) पर अपनी पसंद के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खरीद सकते हैं। यह ऑफर 30 जून तक उपलब्ध रहेगा।

 

स्टोर प्रबंधक रजनीश चौधरी ने बताया कि इस फेस्टिवल में ग्राहकों को आकर्षक EMI योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके तहत प्रतिदिन के 51 रुपये की EMI पर AC, 33 रुपये की EMI पर फ्रिज, 34 रुपये की EMI पर टीवी और 30 रुपये की EMI पर वाशिंग मशीन घर ले जाने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऑफर के साथ ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से कार और बाइक जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह लकी ड्रॉ 31 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें एक कार और कुल नौ बाइक विजेताओं को प्रदान की जाएंगी।

 

इसके अलावा स्टोर में शुभ विवाह स्पेशल ऑफर भी चल रहा है। इस योजना के तहत बेटियों को उपहार देने के लिए टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, मिक्सी, इंडक्शन, फैन सहित कुल 8 घरेलू सामान मात्र 55 हजार रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्टोर प्रबंधन का कहना है कि यह ऑफर ग्राहकों को बेहतर सुविधाओं के साथ आधुनिक घरेलू उपकरण किफायती EMI पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में ग्राहक इस ऑफर का लाभ लेने के लिए स्टोर पहुंच रहे हैं।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button