OTHERS

बक्सर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका: SIS Pvt. Ltd. में सिक्योरिटी गार्ड से GTO तक विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

10 जून से 22 जून तक अलग-अलग थाना परिसरों में चलेगी चयन प्रक्रिया, ₹16 हजार से ₹40 हजार तक मासिक वेतन पाने का अवसर

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। SIS Pvt. Ltd. द्वारा जिले के विभिन्न थाना परिसरों में भर्ती एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें सिक्योरिटी क्षेत्र के कई पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया बक्सर के एसडीओ अविनाश कुमार के सौजन्य से संपन्न होगी।

 

भर्ती के तहत Security Guard, Security Supervisor, SLV और GTO पदों पर बहाली की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹16,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 10 जून 2026 को नगर थाना परिसर, 11 जून को इंडस्ट्रियल थाना परिसर, 12 जून को मुफस्सिल थाना परिसर, 17 जून को इटाढ़ी थाना परिसर तथा 22 जून को सिकरौल थाना परिसर में चयन प्रक्रिया आयोजित होगी। सभी स्थानों पर भर्ती का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8271154200 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन एवं आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button