OTHERS

नगर परिषद की पहल से बदली शहर की सूरत: कलेक्ट्रेट पोखर की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग से बढ़ी सुंदरता और जागरूकता

स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में बक्सर नगर परिषद का सराहनीय कदम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर नगर परिषद द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता को लेकर चलाया जा रहा अभियान अब और अधिक प्रभावी होता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोखर की चहारदीवारी को आकर्षक वाल पेंटिंग कराया जा रहा  है, जिसने पूरे क्षेत्र की रौनक बढ़ा दी है।

 

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कुमार ऋत्विक ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर रंग-रोगन और वाल पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। इन चित्रों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता और जीव-जंतुओं के प्रति दया एवं प्रेम का संदेश दिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पेंटिंग कार्य की जिम्मेदारी मोनालिसा प्रशिक्षण कल्याण केंद्र को सौंपी गई है। संस्थान के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अनुभवी और कुशल कलाकारों के माध्यम से दीवारों पर आकर्षक और संदेशपरक चित्र उकेरे जा रहे हैं, जिससे स्थल की सुंदरता और बढ़ गई है।

 

वार्ड नंबर 21 की पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने कहा कि यह पार्क सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोगों के लिए स्वास्थ्य लाभ का केंद्र बन चुका है, जहां महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा नियमित रूप से आते हैं। ऐसे में यह सौंदर्यीकरण कार्य लोगों को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ शहर की छवि को भी निखार रहा है। नगर परिषद की इस पहल को शहरवासियों ने एक बेहतरीन कदम बताते हुए सराहना की है और कहा है कि इससे Buxar की पहचान एक स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में और मजबूत होगी।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button