मातृ दिवस पर तनिष्क में माताओं का सम्मान, पौधा भेंट कर बांटा प्यार और विश्वास
ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क स्टोर में आयोजित समारोह में महिलाओं को किया गया सम्मानित, ज्वेलरी एक्सचेंज व विवाह सीजन ऑफर की भी दी जानकारी


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर शहर के ज्योति प्रकाश चौक स्थित तनिष्क शो रूम में मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं महिलाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा परिवार, समाज और संस्कार निर्माण में उनकी अहम भूमिका की सराहना की गई। समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहकों, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे स्टोर परिसर में उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा कि माताएं परिवार और समाज की आधारशिला हैं तथा उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान और योगदान को सदैव याद रखने की अपील की। वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि तनिष्क हमेशा महिलाओं की पसंद और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उत्कृष्ट ज्वेलरी डिज़ाइन प्रस्तुत करता रहा है। गुणवत्ता, विश्वसनीयता और बेहतरीन डिज़ाइन के कारण तनिष्क देश के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में अपनी अलग पहचान रखता है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा उपलब्ध कराती है। साथ ही तनिष्क में 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ पुराने आभूषणों का आदान-प्रदान किया जाता है। बाजार से खरीदी गई 9 कैरट से अधिक शुद्धता वाली ज्वेलरी पर भी इस माह विशेष एक्सचेंज ऑफर के तहत शून्य प्रतिशत कटौती की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा पुराने सोने के बदले गोल्ड कॉइन लेने पर भी किसी प्रकार की कटौती नहीं की जा रही है।
स्टोर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और भरोसे के साथ जोड़ने के लिए पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और शुद्धता जांच जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। विवाह सीजन को देखते हुए गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट भी दी जा रही है। स्टोर की ओर से ग्राहकों से इन विशेष ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की गई।





