OTHERS

शहर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों का अहम योगदान: कमरून निशा

मजदूर दिवस पर नगर परिषद ने सभी सफाई मित्रों को अंगवस्त्र व मिठाई देकर किया सम्मानित

न्यूज विजन। बक्सर

नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मजदूर दिवस के अवसर पर सफाई मित्रों के सम्मान में सादगी के साथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यालय परिसर का माहौल अन्य दिनों के अपेक्षा अलग दिखा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति कमरून निशा ने की। उन्होंने कहा कि आज शहर का जो बदला हुआ स्वरूप दिखाई पड़ रहा है, उसमें सफाई मित्रों का अहम योगदान है। शहर की जनता को स्वच्छ माहौल बनाए रखने के लिए वे कहीं न कहीं अपनी खुशियों को त्याग कर सुबह से लेकर देर रात तक सफाई का कार्य करते हैं। इनकी जितनी भी सराहना की जाय कम होगी। उन्होंने कहा कि मेरे लिए मजदूरों का सम्मान और अधिकार सर्वोपरि है।

 

 

इस मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए और बेहतर बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मजदूर मजबूरी नहीं मजबूत होते हैं। मजदूर का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। कहा कि मजदूर सम्मान के हकदार होते हैं। हम रहें या ना रहे न, लेकिन ऐसी व्यवस्था कर दी गई है कि हर साल 1 मई यानी मजदूर दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन होता रहेगा।

 

 

मौके पर सभी महिला-पुरुष सफाई मित्रों को सभापति कमरून निशा, सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों और अधिकारियों ने सफाई मित्रों को माला पहनाने के बाद अंगवस्त्र एवं मिठाई का डब्बा देकर सम्मानित किया। अंगवस्त्र, देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य झब्बू राय, स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button