POLITICS

मजदूर दिवस पर बक्सर में गूंजा ‘मजदूर एकता जिंदाबाद’, जन सुराज ने मजदूरों को किया सम्मानित

यमुना चौक पर मजदूरों को माला, अंगवस्त्र व मिठाई देकर किया सम्मानित, पैदल मार्च निकालकर भगत सिंह पार्क पहुंच प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बक्सर में जन सुराज पार्टी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में यमुना चौक स्थित मजदूर बाजार में पहुंचकर वहां मौजूद सैकड़ों मजदूरों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मजदूरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए जन सुराज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च भी निकाला। “मजदूर एकता जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के बीच यह मार्च यमुना चौक से निकलकर शहीदे आजम भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा तक पहुंचा, जहां सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यमुना चौक का नाम “श्रमिक चौक” किया जाना चाहिए। साथ ही मजदूरों के विश्राम के लिए एक स्थायी विश्रामालय का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाना जरूरी है।

 

उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज बिहार में बदलाव की दिशा में काम कर रही है और मजदूरों की ताकत से ही भारत को महान बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता धनजी पांडे, आशा देवी, अजीत सम्राट, अनुराग हर्षवर्धन, विजय पाठक, विष्णु दत्त तिवारी, डॉ. जयशंकर सिंह, विजय आनंद वर्मा, बनारसी, बिहारी, राजीव शर्मा, नीरज सिंह, आनंद मिश्रा, प्रभात कुमार, दीपक राय, प्रेम राय, अमरेंद्र मिश्रा, सुभाष पासवान सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button