धनतेरस-दीपावली पर किसना का ‘त्योहार धमाका ऑफर’, ज्वेलरी खरीदारी पर स्कूटी और कार जीतने का मौका
25% बुकिंग अमाउंट में पसंदीदा ज्वेलरी सुरक्षित कराने की सुविधा, सोने के भाव घटने पर कम रेट का लाभ और बढ़ने पर बुकिंग रेट रहेगा सुरक्षित

न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के पिपरपाती रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी की ओर से धनतेरस और दीपावली के खास अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ‘त्योहार धमाका ऑफर’ की शुरुआत की गई है। त्योहारों के इस सीजन में ग्राहकों को आकर्षक उपहार जीतने के अवसर के साथ डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर कई विशेष सुविधाएं भी दी जा रही हैं। ऑफर के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से दो स्कूटी और एक कार जीतने का मौका मिलेगा।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी बक्सर के ग्राहकों ने किसना के ऑफर के तहत स्कूटी और कार जैसे आकर्षक इनाम जीते थे। ग्राहकों के इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में भी त्योहारों के अवसर पर विशेष ऑफर शुरू किया गया है। दशहरा के बाद हुए पहले स्कूटी ड्रॉ में मनु मौर्या ने स्कूटी जीती है। अब धनतेरस और दीपावली को देखते हुए ग्राहकों के लिए नए ऑफर की शुरुआत की गई है।
25 प्रतिशत बुकिंग पर पसंदीदा ज्वेलरी सुरक्षित
त्योहार धमाका ऑफर की खासियत यह है कि ग्राहक अपनी पसंद की डायमंड या गोल्ड ज्वेलरी को महज 25 प्रतिशत बुकिंग अमाउंट देकर सुरक्षित करा सकते हैं। खास बात यह है कि बुकिंग के बाद सोने के बाजार भाव में होने वाले उतार-चढ़ाव को लेकर भी ग्राहकों को विशेष सुविधा दी जा रही है। प्रबंधन के अनुसार, यदि बुकिंग के बाद बाजार में सोने का भाव कम होता है तो ग्राहक को कम हुए बाजार भाव के अनुसार कीमत का लाभ मिलेगा। वहीं, यदि बुकिंग के बाद सोने का भाव बढ़ जाता है तो ग्राहक की बुकिंग के समय तय किया गया रेट ही सुरक्षित रहेगा। इस सुविधा से ग्राहकों को सोने की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बीच अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदने में सहूलियत मिलेगी।
छोटे निवेश से बड़ी खरीदारी का अवसर
किसना की ओर से ग्राहकों को हर माह छोटे-छोटे निवेश के माध्यम से भविष्य में डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की बड़ी खरीदारी करने का अवसर भी दिया जा रहा है। इससे ग्राहकों को त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए पहले से योजनाबद्ध तरीके से ज्वेलरी खरीदने की सुविधा मिल सकती है। प्रबंधन के अनुसार त्योहार धमाका ऑफर नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे ऑफर की अवधि के दौरान पिपरपाती रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अपनी पसंद के डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी डिजाइन का चयन करें।
त्योहारों के इस खास सीजन में ज्वेलरी खरीदारी के साथ स्कूटी और कार जैसे आकर्षक इनाम जीतने का मौका, 25 प्रतिशत बुकिंग सुविधा तथा सोने के भाव में उतार-चढ़ाव से जुड़ी विशेष रेट सुविधा के कारण किसना का यह ‘त्योहार धमाका ऑफर’ ग्राहकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
वीडियो देखें :




