OTHERS

निः संतान दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर: 28 अप्रैल को साबित खिदमत फाउंडेशन में लगेगा हरि कृपा IVF का मेगा कैंप

पटना की विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा करेंगी जांच और परामर्श, नि:शुल्क कैंप में सैकड़ों मरीजों को मिलेगा लाभ

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
साबित खिदमत फाउंडेशन, चीनी मिल परिसर में आगामी 28 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर का आयोजन हरि कृपा IVF के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें निः संतान दंपतियों के इलाज और परामर्श की विशेष व्यवस्था की गई है।

 

इस कैंप में पटना की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा स्वयं उपस्थित रहेंगी और मरीजों की जांच कर उचित इलाज की सलाह देंगी। कैंप में उन दंपतियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी जो लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कई बार फेलोपियन ट्यूब का बंद होना, अनियमित पीरियड, अंडों का न बनना, अंडों की खराब गुणवत्ता, बार-बार पेशाब आना या पेशाब में बदबू, पेट संबंधी समस्याएं जैसी दिक्कतों के कारण संतान प्राप्ति में बाधा आती है। ऐसे सभी समस्याओं का समाधान इस कैंप में एक ही जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

अस्पताल के निदेशक डॉ दिलशाद आलम ने बताया कि “समस्या कोई भी हो, समाधान एक ही है – हरि कृपा IVF” के उद्देश्य के साथ यह कैंप लगाया जा रहा है, जहां आधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों के जरिए इलाज संभव होगा। इससे पहले भी इस प्रकार के कई कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें हजारों मरीजों को लाभ मिला है और कई दंपतियों के घर खुशियां आई हैं। इस आयोजन में रोटरी साबित खिदमत फाउंडेशन, मानव अधिकार संगठनों सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। साबित खिदमत फाउंडेशन हमेशा से समाज के गरीब, असहाय और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों की मदद के लिए आगे रहा है। ऐसे में यह नि:शुल्क कैंप उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो महंगे इलाज के कारण अब तक इलाज नहीं करा पाए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button