OTHERS

आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत हुए किसान

पटना में आयोजित स्टेक होल्डर्स मीटिंग में जिले के तीन अधिकारी व किसानों ने लिया हिस्सा

न्यूज विजन। बक्सर
आईसीएआर-आरसीईआर, पटना में स्टेक होल्डर्स मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ अनुप दास ने की। बैठक में बक्सर जिले से तीन किसानों के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ देवकरण, पादप संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. रामकेवल, क्लस्टर समन्वयक डॉ कुमार आनंद ने हिस्सा लिया।

 

मौके पर विभिन्न कृषि हस्तक्षेपों जैसे जीरो टिलेज, रेज्ड बेड तकनीक तथा फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि एवं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम किया जा सके। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार ने किसानों को प्रेरित करते हुए नई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी, जिससे वे जलवायु परिवर्तन एवं मृदा जनित रोगों से उत्पन्न समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकें।

 

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपनी कृषि प्रणाली में नवाचार अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वैज्ञानिक डॉ. धीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पश्चात किसानों द्वारा संस्थान के प्रायोगिक खेतों का भ्रमण भी किया गया, जहां उन्होंने विभिन्न उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम में जिले के किसान सत्येंद्र चौबे, गणेश प्रसाद संदीप ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button